फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश रक्षा का लिया संकल्प

Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर प्रांगण  बैठक हुई। इसमें हिंदू समाज और देश की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।विहिप के विभाग मंत्री नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि जो हिंदू समाज इस भ्रम में था कि अरबों वर्ष से सनातन धर्म है
विज्ञापन


 इसे कोई मिटा नहीं सकता और हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। इसका परिणाम रहा कि अफगानिस्तान से हिंदू समाप्त हो गया। कहा कि पूरे भारतवर्ष में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। केरल में महज 10 प्रतिशत ही हिंदू बचे हैं।  सिक्किम, नागालैंड, आसाम में हिंदूओं पर अनवरत अत्याचार हो रहे हैं।

 कहा कि ऐसे में बजरंग दल कार्यकर्ता और विहिप कार्यकर्ता हिंदू समाज को जाति, बिरादरी, क्षेत्रवाद, भाषावाद के जंजीरों से मुक्त कराकर एक सजग हिंदू समाज देश एवं समाज की रक्षा के लिए तैयार करें। संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस मौके पर श्यामधर मिश्र, सर्वेश शुक्ल, राजेश, सुरेश, मोनू, सुजीत कश्यप, दिनेश, सुभाष, प्रशांत, अनिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें