प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत की बात से प्रेरणा लेकर युवक मंगल दल कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर नशामुक्ति अभियान चलाने का संकल्प लिया है।
इसकी शुरुआत युवक मंगल दल ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के राजपुर गांव में गोष्ठी के माध्यम से की।
मुख्य अतिथि होम्योपैथ चिकित्सक डा. संजय सिंह ने कहा कि नशे से स्वास्थ्य के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, नागेंद्र मोदनवाल, ओम प्रकाश पटेल, मनीष, राजेश, श्रीकांत, लियाकत, संजीत, आलोक, कमल देव मौर्या, इरशद अहमद, सर्वेश पासवान मौजूद रहे।