फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर रंजिश रखने वालों की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से चुनावी रंजिश को जिन लोगों के बीच विवाद चल रहा है या होने की संभावना है उनकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि हर हाल में चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पंचायती चुनाव की तिथि मुकर्रर भले ही न हुई हो। लेकिन चुनाव में भाग्य आजमाने की चाहत रखने वाले अपनी तैयारियों में जरूर जुट गए हैं। इसको लेकर पिछले दिनों पूर्वाचल के कई जिलों में कई हत्याएं हुईं। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को चुनावी रंजिश जिनके बीच चल रही है उन पर नजर रखते हुए विवाद करने या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई करने का निर्देश दिया है। जिले के 637 ग्राम पंचायतों में कई उम्मीदवार वोटरों को अपने पाले में करने लिए हर संभव मदद करने में जुट गए है। ऐसे में विवाद होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। ताकि शासन के निर्देशों को अनुपालन सही तरीके से कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। पूर्व में और वर्तमान में चुनाव को लेकर जिन लोगो मे विवाद की स्थिति उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद आवश्यक करवाई की जाएगी। कहा कि कानून हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें