कुरुहुल गांव में स्थित माता कुमारी देवी पिता बेचन सिंह कुशवाहा शिक्षण संस्थान परिसर में बुधवार को सपा की जनसभा हुई। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह के दिखाए रास्ते पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चल रहे हैं।
सपा सरकार गरीबों को आवास, पात्रों को वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन दिलाने के साथ ही जनता को बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही है। जनहित में कार्य न करने वाले लापरवाह अधिकारियोें और कर्मचारियों की सूची तैयार कर शासन को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है।
इस मौके पर संजय सोनी, संतोष, अजय, आजाद कुशवाहा, सुनील, राजेश केवट, रामचंद्र, दिनेश मौजूद रहे।