फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/शक्तिनगर। शुक्रवार को जिले में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी पड़े। बारिश होने से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं तेज आंधी से लोगों से छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे टूटने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और आसमान में तेज धूप निकली रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे से आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करने लगे और कुछ देर बाद ही तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इससे जो जहां था वहीं छांव में जाकर छिप गया। ओला पड़ने से सब्जी व आम के साथ अन्य फसलों को क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, शक्तिनगर क्षेत्र में दोपहर बाद डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बीच ओलावृष्टि ने काफी क्षति पहुंचाया। इस बीच बरसात के पानी संग फिसले कोयला प्रोजेक्ट के अधिभार (ओबी) ने काफी तबाही मचाई। ओबी के फैलाव से कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई।
शुक्रवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आया इसके बाद आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया। थोड़ी देर तेज तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो सावन भादों की बरसात फे ल हो गई। करीब डेढ़ घंटे की बरसात के दौरान कई जगह ओले पड़े इससे आम के साथ अन्य फसलों को क्षति पहुंची। बारिश ने गर्मी से तो राहत दिया लेकिन साथ लोगों के लिए कई मुसीबतें भी। बरसात से पहले आई आंधी में कइयों के छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन

सिंगरौली के टूसाखाड़ स्थित किसान सेवा केंद्र में तेज आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया। सिंगरौली में अत्यधिक बारिश की वजह से अमलोरी बस्ती में रिलायंस कोल प्रोजेक्ट की ओबी ने तबाही मचाया। बरसात के पानी संग फिसला ओबी डंपिंग का मलबा कई ग्रामीणों के घर में घुस गया जिससे घर रखे सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए। खेतों में ओबी का मलबा फैलने से कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें