राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के समीप बुधवार को चलती आटो से बंदी सूरज कूद कर भागने का प्रयास किया। लेकिन दौड़ा कर जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया। जिला अस्पताल में कैदी को मेडिकल मुआयना कराने के लिए ले जाया जा रहा था।
बुधवार की अलसुबह राबर्ट्सगंज धर्मशाला के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने 225 ग्राम हेरोइन के साथ बिच्छी गांव निवासी विजेंद्र, बढ़ौली के सूरज कुमार और घुरमा के नवीन को गिरफ्तार किया था। दोपहर एक बजे शहर कोतवाली में सीओ केराम ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।
इसके बाद पुलिस आरोपियों को आटो में बैठाकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। पुलिस केे मुताबिक अस्पताल के समीप जैसै आटो धीमी हुई सूरज कूद कर भागने लगा। थोड़ी दूर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बंदी को पकड़ लिया।