फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोक नृत्य करमा की प्रस्तुति से बांधा समा

विज्ञापन
चुर्क में आयोजित पौधरोपण और जनजातीय लोक संस्कृति कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और कलाकार।
विज्ञापन
जिला गंगा समिति सोनभद्र के संयोजन में शुक्रवार को वन विभाग सोनभद्र एवं नगर पंचायत चुर्क के संयुक्त सहयोग से सेवा ही संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु दत्त शर्मा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक अनिल मौर्य एवं विधायक भूपेश चौबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले के कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य करमा की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत चुर्क अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, डीपीओ महेंद्र गौतम, चुर्क रेंज ऑफिसर अभिषेक यादव, डिप्टी आरएफओ सौरभ भार्गव, जेआरएफ प्रमोद, वन दरोगा दीपक पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें