फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों का जिस जिले में मकान होगा वहां नहीं मिलेगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गृह जिले के अलावा अगर किसी और जिले में किसी पुलिसकर्मी का मकान है तो वहां उस जिले या रेंज में उसे तैनाती नहीं मिलेगी। इस संबंध में शासन का निर्देश आने के बाद ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। बाद में इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। एसपी के निर्देश पर तीन टीमें जिले में तैनात ऐसे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की गोपनीय रूप से जांच कर रही हैं जिन्होंने यहां जमीन ली है या मकान क्रय किया है। इससे जिले में संपत्ति बनाने वाले पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब ऐसे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिन्होंने सोनभद्र में अचल संपत्ति बना रखी है। जांच शुरू होते ही जिले में मकान बनवाने और मकान खरीदने वाले पुलिसकर्मी चिंतित हो उठे हैं। सूत्रों की मानें तो बलिया, गाजीपुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों के रहने वाले कई पुलिसकर्मी तैनाती के दौरान संबंधित जिले में भूमि क्रय किया है। कई तो मकान बनवा कर सपरिवार रह भी रहे हैं। जबकि शासन का निर्देश है कि पुलिसकर्मी जिस जिले और रेंज में निवास करते होंगे वहां पर उनकी तैनाती नहीं की जा सकती है।
जिले में तैनात किन-किन पुलिसकर्मियों की अचल संपत्ति है, इसकी गोपनीय रूप से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।- आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें