फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या से जुड़े पुलिस के हाथ लगे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की धारदार हथियार से हत्या मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस टीम के अलावा कोन थानाध्यक्ष जुटे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कुछ जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मृतका, आरोपी और कुछ संदिग्धों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में सो रही 22 वर्षीय युवती पर एक युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जानलेवा हमला कर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह व कोन एसओ अरविंद यादव अलग-अलग घटना से जुड़े साक्ष्य को एकत्र करने में जुटे रहे। सूत्रों की मानें तो पुलिस को युवती की हत्या से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगे हैं लेकिन अभी पुलिस को कुछ बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चार टीमें खुलासा करने के लिए लगाई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें