फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। राबर्ट्सगंज ब्लाक के चुर्क क्षेत्र में ग्राम पंचायत मुसही के चरका टोला स्थित मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान फर्जी मतदान का मामला प्रकाश में आया। इसको लेकर ग्रामीणों ने हो हल्ला करना शुरू किया तो पुलिस ने लाठी भांजते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान एक-दो लोगों को पुलिस ने पीट भी दिया।
विज्ञापन

चरका टोला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर लगभग तीन बजे कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया की यहां एजेंटों को हटा दिया गया है और फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। जिसको लेकर समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। बूथ के पास खड़ी दर्जनों मोटरसाइकिल को पंचर कर दिया जिस इस घटना से समर्थकों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें