फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगे पौधे, पोखरे के भींटे पर फेंका.

विज्ञापन
चुर्क क्षेत्र के बिजरी गांव के पोखरे पर फेंका पड़ा पौधा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चुर्क। एक तरफ सरकार पौधे लगाने पर लाखों रुपये खर्च कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पौधे न लगने की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। राबट्र्सगंज ब्लॉक के बिजरी गांव में पौधे लगाने के बजाय फेंक दिया गया। सोमवार को पौधे पोखरे के भींटे पर तथा परिषदीय विद्यालय के पास फेंके मिले। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि पौधे फेंके नहीं गए है बल्कि रखे गए है। जानकारी के अनुसार राबट्र्सगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरहुआ के बिजरी गांव में रविवार को पौधे लगाने के लिए नर्सरी से पौधे दिए गए थे। हरहुआ ग्राम पंचायत में कुल 8138 पौधे गांव में लगाए जाने है। लेकिन ग्राम प्रधान ने रविवार को 1500 पौधे ही नर्सरी से लाये। लेकिन नर्सरी से लाए 1500 पौधे भी नहीं लग सके और पौधों को जहां तहां फेंक दिया गया। सोमवार को सुबह दर्जनों की संख्या में पौधे गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पोखरे के भींटे पर फेंका मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार पौधे लगाने को लेकर कितना सक्रिय है। इस संबंध में ग्राम पंचायत हरहुआ के प्रधान राजमणी का कहना है कि पौधे फेंके जाने का आरोप गलत है। पौधे रखे गए हैं, फेंके नहीं गए है। उनका रोपण किया जाना है। प्रधान के बयान से इतर पौधे जगह-जगह बिखरे पड़े मिले। पौधों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें