डाला। चौकी अन्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात वैष्णो मंदिर के समीप आगे जा रहे ट्रक में पीछे से हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह चालक को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गिट्टी लोड करके हाईवा चोपन की तरफ जा रहा था। वैष्णो देवी मंदिर के समीप आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मारा, जिसके कारण पीछे से आ रहे हाईवा ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में हाईवा चालक बृजेश कुमार (27) निवासी गिरीयाटोला रामपुर बरकोनिया केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल डाला चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर गई पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से केबिन को काटकर चालक को घायल अवस्था में निकाल कर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से रोड से हटाकर यातायात को बहाल कराया।