फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रदर्शनी में दिखी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक डॉ.अनिल मौर्या और ब्लॉक प्रमु
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में लगी विकास प्रदर्शनी का रविवार को घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश की गई है।
विज्ञापन

विकास प्रदर्शनी प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को विशेष स्थान दिया गया। लाभार्थियों की कहानियां भी प्रदर्शनी का आकर्षण बनीं। बताया कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
प्रदर्शनी के माध्यम से लोग सीधे लाभार्थियों की कहानियों और योजनाओं के प्रभाव को समझ पाएंगे। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपने अधिकारों और योजनाओं से अपने आप को जुड़ा महसूस करें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, कृष्णा पटेल, मनीष पटेल, राहुल सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें