फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जल्द बदली नजर आएगी सिविल लाइन की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय की नगर पालिका को महानगरों की तर्ज पर सजाने में प्रशासन जुट गया है। इसकी शुरुआत सिविल लाइन रोड से हुई है। मार्ग के दोनों तरफ स्ट्रीट लैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद पटरियों पर इंटरलॉकिंग के साथ खजूर के पेड़ भी लगाए जाएंगे। यह कार्य पूरा होने के बाद सिविल लाइन की रंगत अलग ही दिखेगी।
विज्ञापन

सोनभद्र नगर पालिका का चयन आदर्श नगर योजना के तहत हुआ है। इसके माध्यम से नगर पालिका प्रशासन नगर को सुंदर बनाने में जुटा हुआ है। चेयरमैन रुबी प्रसाद ने प्रमुख मार्गों को सजाने की योजना बनाई है। इसी के तहत स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली) से महिला थाने तक स्ट्रीट लैंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पटरियों को भी इंटरलाकिंग व खजूर के पेड़ लगाकर सजाया जाएगा। जगह-जगह बेंच भी बनेंगे। इन कार्यों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चेयरमैन रुबी प्रसाद ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। पहले चरण में सिविल लाइन मार्ग पर काम कराया जा रहा है। इसके बाद मेन बाजार की सड़क पर भी कार्य होगा। कार्य पूरा हाेने के बाद हमारा नगर भी महानगरों की भांति जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें