फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Dec 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका असर राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित कांशीराम शहरी आवास में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन



दुर्व्यवस्था के विरोध में रविवार को कांशीराम शहरी आवास के रहवासियों ने प्रशासन के विरोध मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब शुद्ध पेयजल मुहैया कराने व साफ-सफाई कराने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आवासीय परिसर में गंदगी होने से रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। आवासीय परिसर में लगे अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन



जो हैंडपंप पानी दे रहे तो वे दूषित हैं। उक्त जल का सेवन करने से लोग बीमार हो रहे हैं। घरों के सामने जाम नाली से निकल रहे दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।


कहा कि पूर्व मेें समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई बार मांगपत्र दिया गया, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।


विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। उन्होंने समस्या की ओर डीएम से  समाधान की मांग की है। इस मौके पर उर्मिला, पानमती, मीना, संतरा, गोविंद, संतोष, केशव, बदामा, अर्चना, नीलम, श्वेता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें