फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने बंद का नहीं किया समर्थन

Mon, 28 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बाजार ख्‍ाुले रहे
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोटों की बंदी को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में असर नहीं दिखा। अलबत्ता चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में बाजार बंद कराने के लिए सड़क पर आए वामदलों के कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी हो गई। माकपा यूनाइटेड  ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री के खिलाफ चोपन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार के पांच सौ और एक हजार के नोट के बंद करने के फैसले के खिलाफ और नोटबंदी से हो रही समस्याओं को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से सोमवार को भारत बंद का एलान बेअसर रहा। राबर्ट्सगंज समेत जिले के सभी क्षेत्रों में दूकानें, विद्यालय समेत अन्य संस्थान आम दिनों की तरह खुले रहे। यहां तक की जिला मुख्यालय पर किसी राजनीतिक दल की ओर से दूकानें भी नहीं बंद कराई गईं।
सलखन संवाददाता के मुताबिक भारत बंद के आह्वान पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव श्यामाचरण गिरि के नेतृत्व में सलखन बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने से पहले सड़क पर आकर विरोध सभा शुरू किया। सचिव श्यामाचरण का आरोप है कि कार्यकर्ता आम सभा कर रहे थे, इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लाठी डंडे से आम सभा कर रहे कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। चेताया कि यदि हमले में शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। आमसभा के बाद श्यामाचरण गिरि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चोपन थाने पहुंचकर देवेंद्र शास्त्री, विकास पटेल, दिनेश पुत्र धनुषधारी व करीब 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। प्रदर्शन में वीरेंद्र, रामचंद्र, सुनील पहाड़ी, मोनू, सोनू, तमेश्वर, अमित चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें