विश्व विकलांग दिवस पर गुरुवार को राबर्ट्सगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र रौप परिसर में खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अध्यक्षता लीड बैंक के प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक सुनील पांडेय और विशिष्ट अतिथि बीएसए मनभरन राम राजभर मौजूद रहे।
इस मौके पर विकलांग बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा खेलकूद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक उदय चंद्र राय ने बताया कि इस अवसर पर विमल शंकर त्रिपाठी, सुनील सिंह, सुजीत, विकास और देवरिया जीआईसी के प्रधानाचार्य एके सिंह, प्रणति, प्रभा, सारंगी मौजूद रही।