फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ हुए लामबंद

Mon, 06 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरौली में कई जन संगठनों ने सोमवार को सड़क  पर उतरकर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध किया।  इस दौरान अध्यादेश की कापियां फाड़ी गई और केंद्र सरकार की नीतियाें की आलोचना करते हुए नारे लगाए गए।

 किसान आदिवासी विस्थापित एकता मंच और उर्जांचल कामगार एवं विस्थापित यूनियन के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी,
विज्ञापन


अमृता सेवा संस्थान सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है।

 भाजपा, कांग्रेस को किसान एवं आदिवासियों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा कारपोरेट घरानों की हिमायती है और वह कांग्रेस के 60 साल का रिकार्ड तोड़ने के लिए कदम बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट  कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को कामरेड रामलल्लू गुप्ता, लक्ष्मी चंद  दुबे, एकता और संजय नामदेव   ने संबोधित किया।

कार्यक्रम   के अंत में राष्ट्रपति के   नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। पर्यावरण सहित देश के कई मसलों पर लड़ाई लड़ने वाले अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी व किसानों के हक हकूक की लड़ाई पूरे ताकत से लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें