फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पैर फिसलने से बाउली में गिरी वृद्धा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में बुधवार को बाउली में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई थी। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

चपकी गांव निवासी सोहागी देवी (70) पत्नी सरजू प्रसाद बुधवार की सुबह गांव में बाउली की ओर गई थी। बहू सुनीता ने बताया कि वह बाउली किनारे जा रही थी, इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। कुछ दूर पर मौजूद पोता श्याम सुंदर दादी को डूबते देख दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन शोर मचाते हुए बाउली की ओर दौड़े। गांव के लोगों के साथ किसी प्रकार से वृद्धा को बाउली से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना बहू सुनीता देवी ने बभनी पुलिस को दी। प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें