फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से अपात्रों का निकाला जाए नाम

Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले की चारों विधान सभाओं का जेंडर रेशियों मेंटेन करते हुए पात्रों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। अपात्रों का नाम निकाला जाए और परिवर्तन व शुद्धिकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन



यह निर्देश प्रेक्षक फोटोरोल, विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने विधान सभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रथम स्थलीय निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट में जिले की चारों विधान सभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।


400-विधान सभा घोरावल, 401-विधान सभा राबर्ट्सगंज, 402-विधान सभा ओबरा व 403- विधान सभा दुद्धी में चलाए जा रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि एक जनवरी 2016 के अर्हता तारीख के मुताबिक जिले के सभी पात्रों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन



पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने प्रेक्षक फोटोरोल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सहयोग के लिए समन्वय बैठक करा दी गई है।


प्रचार-प्रसार के सभी कदम उठाए गए हैं। जिले के सभी बूथ अधिकारियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर वेबसाइड पर आम नागरिकों के जानकारी के लिए पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है।


डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत वायस एसएमएस की लांचिंग करते हुए आम नागरिकों के मोबाइल पर वायस एसएमएस भेजते हुए चुनाव से संबंधी जानकारी व जागरूकता के लिए क्रियाशील हो गया है।


 बैठक में डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र शिव सागर सिंह के अलावा जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त माताफेर, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें