पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए सोमवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। निर्जल और निराहार रहकर सामूहिक रूप से महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और कथा सुनने के बाद प्रसाद बांटा।
मान्यता है कि जो मां इस व्रत को करती है उसके बेटे के ऊपर एक बार कोई भी बड़ी आपदा आती है वह टल जाती है।
राबर्ट्सगंज के मेन चौक, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, हर्षनगर, विकास नगर, ब्रम्हनगर, न्यू कालोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया।
चोपन प्रतिनिधि के मुताबिक चोपन नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माताओं ने बेटे की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा।
ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक-माताओं ने सोमवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रहकर बेटे की दीर्घायु के लिए ओबरा सेक्टर नौ स्थित महादेव मंदिर, राम मंदिर और अन्य मंदिरों पर पूजन-अर्चन किया।
घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक घोरावल नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा सुनी।
इसके बाद सभी लोगों के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया। बभनी, रेणुकूट, दुद्धी, विंढमगंज, शाहगंज, रामगढ़, खलियारी, कोन, म्योरपुर, मधुपुर, करमा, केकराही, प्रतिनिधियों के मुताबिक माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखकर विधिवत पूजन-अर्चन करते हुए प्रसाद का वितरण किया।