फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खिड़की से मां चीखती रही, कमरे में बेटे ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नईबस्ती फांसी लगाने से मृतक-नि​खिल पटेल। (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना अंतर्गत डाला की नई बस्ती में शुक्रवार देर रात निखिल सिंह पटेल (24) ने कमरे में चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर पहले ही वह परिवार के साथ जन्माष्टमी उत्सव से घर लौटा था। घटना के वक्त मां खिड़की के बाहर खड़ी होकर बेटे को रोकने के लिए चीखती रही, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। युवक की मौत से परिवार सदमे में है। उसने किन परिस्थितियों में ऐसा किया स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी रमेश सिंह पटेल का परिवार पास के शैलेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया। धूमधाम से जन्मोत्सव में शामिल होने के बाद देर रात परिवार घर लौटा। रमेश सिंह मंदिर परिसर में सोने चले गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य जाग रहे थे। बताते हैं कि रात करीब ढाई बजे निखिल कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने खिड़की से अपनी मां प्रीति सिंह को मौत को गले लगाने की बात बताई और चादर का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गया। बेटे को बचाने के लिए मां चिल्लाते हुए पति के पास पहुंचीं। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निखिल को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें