फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में बनेगा कनहर स्पेलवे का माॅडल

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के स्पेलवे निर्माण स्थल पर शुक्रवार को जल विज्ञान संस्थान आईआईटी रुड़की की शोधकर्ताओं की टीम पहुंची।
विज्ञापन



दो सदस्यीय टीम ने परियोजना के अधिशासी अभियंता जगदीश लाल के साथ आईआईटी रुड़की के रिसर्च अधिकारी शंकर कुमार शाहा व शोध सुपरवाइजर जयवीर सिंह ने कनहर परियोजना में हो रहे स्पेलवे निर्माण को गहनता से देखा।


 इस मौके पर रिसर्च टीम ने कहा कि स्पेलवे निर्माण के माडल का अध्ययन करने के बाद स्पेलवे का एक छोटा माडल जल विज्ञान संस्थान केंद्र आईआईटी रुड़की में बनाकर शोध किया जाएगा। दो सदस्यीय टीम ने कनहर परियोजना से स्पेलवे निर्माण संबंधी डांटा भी लिया और कहा कि स्पेलवे माडल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



कहा कि जांच में सफल होने पर अन्य राज्यों में हो रहे बांध निर्माण में इस माडल का प्रयोग किया जाएगा। आईआईटी रुड़की के शोध अधिकारी शंकर कुमार शाहा ने बताया कि नए माडल बनाकर पानी का तेज बहाव व दबाव की जांच की जाएगी।


उन्होंने यह भी बताया कि बांध के किनारे-किनारे दोनों ओर मिट्टी से बांधों की सेफ्टी  तथा ऊंचाई कार्य किए जा रहे हैं उसके निर्माण और गुणवत्ता की परख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें