स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवर ग्राम पंचायत के मगरमांड गांव में शुक्रवार की रात अर्चना देवी (25) का शव घर से 50 मीटर दूर पलाश के पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर निवासी राममिलन शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बेटी अर्चना की शादी मगरमांड निवासी राम सजीवन के साथ हुई थी। उसका सात महीने का बच्चा भी है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे फोन पर सूचना मिली कि अर्चना ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंचने से पहले ही उसके शव को फंदे से उतार दिया गया था। आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।