फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चौपाल में राज्य मंत्री और डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी शिकायतें

विज्ञापन
म्योरपुर के कुदरी गांव में पंचायत भवन पर जनचौपाल में मौजूद लोग - फोटो : 1
विज्ञापन
ग्राम कुदरी में शनिवार को जन चौपाल लगाकर राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और डीएम चर्चित गौड़ ने शिकायतें सुनीं। करीब तीन घंटे तक चली चौपाल में मंत्री और डीएम ग्रामीणों के साथ ही जमीन पर बैठे रहे। डीएम ने एक-एक समस्याओं को सुना और उसे नोट करते हुए तुरंत प्रभावी कार्रवाई के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, आवास, भूमि विवाद तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुदरी के रामसिंह ने चीट फंड कंपनी पर पैसा लेकर भागने और गांव के व्यक्ति की भूमिका को लेकर शिकायत की। डीएम ने तत्काल म्योरपुर एसओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। हर घर नल योजना के तहत पानी न आने, पशु शेड, भूमि विवाद, गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि और आवास से संबंधित समस्या भी रखी गई।
विज्ञापन

जन चौपाल में पहुंचे अतिथियों का आदिवासी परंपरा के अनुसार तीर-धनुष एवं आदिवासी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया।
समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, एसडीएम निखिल यादव, मोहरलाल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें