स्थित मनोरंजन केंद्र नंबर एक में शुक्रवार की शाम किड्स केयर सेंटर मांटेसरी विद्यालय का 23वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्त्रस्म में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर हर्षदेव पांडेय और उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों को विभोर कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्रों को प्रोहत्साहित किया।
सर्वप्रथम शिक्षिका श्रेया अग्रवाल की तरफ से तैयार स्वागत गीत ‘स्वागतम स्वागतम’ को बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्त्रस्म में आकर्षण का केंद्र रहा विद्यालय के शिक्षक आशीष द्वारा रचित सेल्फ ी लेले रे गाना पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्रों ने शिवानी, हर्ष, काव्यांश, कान्हा, कृष्ण, दक्ष, सौम्या, अनिष्का आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
जिसे लोगाें ने सराहा। इसके बाद तारे जमी पर, आज उनसे मिलना है, जुबी डुबी, बीते कल से हमको सीख जाना है, प्रेम से हमको जीने दो, किसी की मुस्कुराहट पर हो निसार आदि गानों पर एक से बढ़कर एक विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्त्रस्मों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्त्रस्म में सामाजिक महत्वों से जुड़े शीर्षक ‘बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ, स्वच्छ भारत अभियान एवं क्त्रिस्स्मस’ पर भी विभिन्न प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्त्रस्म में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक एसपी तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम तनेजा, नैना तनेजा, अमरदीप सिंह, सुधाकर मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल जायसवाल, आलोक भाटिया, दीनदयाल केषरी, सुषील प्रजापति सहित अभिभावक एवं समस्त पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।