फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 6.3 डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले में दो दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई थी तो वहीं सोमवार को न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

कुछ दिन सामान्य मौसम होने के बाद सोमवार से फिर शीतलहर चलने लगी है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेजुबान पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले रविवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में जैसे-जैसे गिरावट दर्ज होगी, वैसे-वैसे ठंड बढ़ेगा। सोमवार को दिन में सामान्य मौसम रहा, दोपहर बाद सर्द हवा चलने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने लगे। शाम के वक्त चट्टी-चौराहों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में 30 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें