फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का किया शंखनाद

Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पहली बार 101 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का शंखनाद साधू संतों ने सोमवार को किया। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के तहत होने वाले इस वृहद विवाह समारोह का नेतृत्व भिखारी बाबा करेंगे। विधायक रूबी प्रसाद के विशेष आग्रह पर क्षेत्र के गरीब निर्धन कन्याओं के हाथ पीले करने का यह पहला महा अनुष्ठान होगा।
विज्ञापन


इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में बाबा ने बताया कि इस पुनीत कार्य का सहभागी हर लोगों को बनना होगा, जो कई तीर्थ यात्रा व यज्ञ में सम्मिलित होने के बाद ईश्वर से मिलने वाले पुण्य के बराबर है।

 कहा कि इसके लिए 15 फरवरी 2016 तक रजिस्ट्रेशन होगा तथा एक मार्च को वृहद सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। बताया कि टाउन क्लब खेल मैदान पर विवाह मंडप और वधु ठहराव होगा।
विज्ञापन


विवाह में खान-पान की व्यवस्था दुद्धी ग्राम विकास समिति के सचिव अभय सिंह ने उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है। इस दौरान कोतवाल मनोज कुमार पांडेय, डीपी सिंह, मन्नू खां, राजकुमार अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें