फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली गांव में रह रही एक विवाहिता ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिल्ली गांव निवासी अनिल प्रसाद की पत्नी सुनैना (30) ने दोपहर में अज्ञात कारणों से घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। लगभग एक बजे के करीब परिजनों की नजर पड़ी तो सुनैना को फंदे से अलग कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार अनिल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे दो लड़के हैं। वहीं सुनैना से उसकी दूसरी शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। मौत के बाद परिजन मृतका का शव लोढ़ी स्थित मोर्चरी में रखवा कर ओबरा बिल्ली गांव चले आए। मामले की सूचना परिजनों ने ओबरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें