फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 70 स्कूलों में टैब लैब संचालन की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 70 परिषदीय विद्यालयों में टैब लैब की स्थापना की जानी है। इन विद्यालयों में लैब के संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को डायट परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। लैब की खूबियां और उसके संचालन से जुड़ी बारीकियों को बताया गया।
विज्ञापन

नीति आयोग ने देश के अति पिछड़े जिलों के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए टैब लैब स्थापना की पहल की है। जिले में इसके लिए 70 विद्यालयों को चयनित किया गया है। आउटकम लिंक्ड पेमेंट पर आधारित पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग (पीएएल) कार्यक्रम के तहत चयनित संस्था कन्वेजिनस एडु लिमिटेड की ओर से प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों के कौशल विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। नीति आयोग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान साकिब ने प्रशिक्षण की उपयोगिता विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने टैब लैब के माध्यम से छात्रों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने, मूल्यांकन के तरीके, डैशबोर्ड के माध्यम से छात्रों के प्रदर्शन को समझने, श्रव्य-दृश्य माध्यम से विद्यालय के प्रति झुकाव बढ़ाने सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें