फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मायके में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में रविवार की रात किसी बात से खफा होकर मायके में रह रही विवाहिता (24) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी गोरखलाल की पत्नी अनीता वर्तमान में मायके चंद्रपुरवा में रह रही थी। रविवार की रात करीब दस बजे संदिग्ध हाल में अनीता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार को नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। मृतका के भाई विनोद का कहना था कि सोमवार की सुबह उसके बहन के ससुर उसकी एक वर्षीय भांजी को लेकर चले गए। बेटी के जाने से उसकी बहन सदमे हो गई और उसने किसी विषाक्त पदार्थ खा लिया। दरोगा अफरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें