फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौ बजे तक विद्यालय पर लटकता रहा ताला, नदारद रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का बीईओ विश्वजीत कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालय बंद मिले। कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बीईओ सुबह सवा आठ बजे किरबिल प्रथम विद्यालय पहुंचे। गेट पर ताला बंद पाया गया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका शीला एवं शिक्षा मित्र राम प्रसाद अनुपस्थित थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय किरबिल द्वितीय भी साढ़े आठ बजे तक बंद पाया गया।
सहायक अध्यापक रामाश्रय यादव अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय बनमहरी भी नौ बजे बंद पाया गया। वहां सहायक अध्यापक नीलमणि मिश्र, कृष्णा चौरसिया, हामिद मेराज, रवींद्र कुमार सिंह और शिक्षामित्र सुनील कुमार नदारद रहे।
विज्ञापन

अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि सभी लोग हाउस होल्ड सर्वे करें। घर-घर जाकर अभिभावक संपर्क कर नामांकन अभियान में तेजी लाएं, जिससे परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो।
कहा कि अध्यापक अपने दायित्व को समझते हुए समय से नियमित विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा दें। पानी की समुचित व्यवस्था हो और बच्चे छाया में ही रहें इसका ध्यान रखा जाए। जिन विद्यालयों में पानी की समस्या है वे लिखित रूप में सूचित करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें