फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन से बंद है ताला, तारीख लेकर लौट रहे लोग

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील कार्यालय में तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय कक्ष  में लटक रहा ताला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में पिछले दो दिनों से तहसीलदार न्यायिक का न्यायालय कक्ष बंद है। तहसीलदार रोज दफ्तर आ रहे हैं। पूरे दिन उपस्थित भी रहे हैं, बावजूद न्यायालय कक्ष नहीं खुल रहा। नतीजा दूरदराज से आ रहे वादकारी तारीख लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

नई तारीख की सूचना दीवार पर चस्पा कर दी जा रही है। राजस्व से जुड़े विवादों के निस्तारण को गति देने के लिए तहसीलदार न्यायिक की तैनाती है। उन्हें हर रोज मुकदमों की सुनवाई करनी होती है।
पिछले दो दिनों से तहसीलदार न्यायिक की मौजूदगी के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। हाल यह है कि ताला भी नहीं खुल रहा। तहसीलदार आ रहे हैं, लेकिन न पेशकार का पता है और न अन्य स्टाफ का।
विज्ञापन

मंगलवार को भी यही स्थिति रही। न्यायालय न खुलने से अदालत की कार्रवाई नहीं हो सकी। बिना किसी सूचना के अचानक ताला बंद कर तारीख दिए जाने से उनमें असंतोष है। इस संबंध में डीएम बद्रीनाथ सिंह का कहना था कि न्यायिक तहसीलदार का स्थानांतरण हो गया है।
कार्यालय का कर्मचारी मेडिकल पर है। नए कर्मचारी की तैनाती के लिए कहा गया है। न्यायालय में ताला बंद होने की जानकारी नहीं है। संंबंधिताें से पता कराकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें