फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधायक ने पुरोहितों का सम्मान किया

विज्ञापन
रॉबअ्र्सगंज विधान सभा क्षेत्र के तियरा ब्रह्मबाबा परिसर में सनातन धर्म रक्षको का सम्मान करते वि
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के तियरा स्थित ब्रह्म बाबा परिसर में बृहस्पतिवार को सनातन धर्म रक्षक पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पुरोहितों को रामचरितमानस, अंग वस्त्र, शाल, शंख और जनेऊ देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और ब्रह्म बाबा के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सनातन धर्म में बिना किसी भेदभाव के सभी के कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि पुरोहित समाज का सम्मान हर व्यक्ति करता है। कोई भी मंगल कार्य पुरोहितों के बिना संभव नहीं होता। पुरोहित ही समाज को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा में पुरोहितों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। विधायक ने पुरोहित समाज को उनके मान-सम्मान और हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें