फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोलर प्लांट लगाने में लापरवाही पर 39 वेंडरों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप ऑनग्रिड सोलर प्लांट लगाने में वेंडरों की लापरवाही जारी है। डेढ़ माह पहले ढाई सौ से अधिक प्लांटों की स्थापना में देरी पर 30 से अधिक वेंडरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अब जिले के 309 लाभार्थियों के यहां प्लांट लगाने का काम लंबे समय से अटका हुआ है, जबकि संबंधित वेंडरों को बैंक से लोन की धनराशि मिल चुकी है। प्लांट स्थापित नहीं होने से लाभार्थियों को अनुदान राशि मिलने में देरी हो रही है। साथ ही उन्हें बिजली बिल के अतिरिक्त लोन की किस्त भी चुकानी पड़ रही है। राज्य स्तर से नाराजगी जताए जाने के बाद यूपीनेडा की सोनभद्र इकाई ने बुधवार को 39 वेंडरों को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर प्लांट स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर डीएम और मुख्यालय स्तर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भारत सोलर स्क्वॉयर के यहां 65, कनक सोलर एंड एनर्जी के यहां 53, अनंत सोलर सोल्यूशन और सोलेरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के यहां 20-20, हनुमत सोलर हाउस और आरके सोलर एनर्जी के यहां सात-सात प्लांटों की स्थापना लंबित है। इसी तरह मेसर्स प्रभात सोलर सोल्यूशन एंड इलेक्ट्रॉनिक और महादेव सप्लायर्स के यहां आठ-आठ, सुप्रिया सोलर और कमला सोलर हाउस के यहां नौ-नौ, श्री बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स और विश्वनाथ सोलर पावर सोल्यूशन के यहां छह-छह तथा सोलर स्क्वॉयर, पटेल सोलर हाउस और लियोसन सोलराइज के यहां पांच-पांच प्लांट नहीं लगाए गए हैं। हरिओम ट्रेडर्स, एसपीएस इंटरप्राइजेज, मेसर्स कुंज इंटरप्राइजेज, एएमएस ग्रीन एनर्जीस, बघेल इंटरप्राइजेज और कृष्णा बैटरी सर्विस के यहां चार-चार प्लांटों का काम बाकी है। चंदला एंपायर, मेसर्स एसएनएबी कंस्ट्रक्शन, महादेव ट्रेडर्स, जीएस ट्रेडर्स और प्रयाग पावर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के यहां तीन-तीन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। वहीं, इंडिया ग्रीन एनर्जी, प्रयाग बैटरी, एबी मार्केटिंग, काशी सन एनर्जी, ग्रीन शाइन सोलर, वरुण सोलर एनर्जी, हाइटेक सोलर सोल्यूशन, डीमेंसन इंफो सोल्यूशन, राज इंटरप्राइजेज और रूफसोल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां दो-दो तथा समर कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के यहां एक लाभार्थी के प्लांट की स्थापना बाकी है। यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर ने कहा कि जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 309 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके नाम पर बैंक से लोन की धनराशि वेंडरों को मिल चुकी है। इसके बावजूद रूफटॉप सोलर प्लांट नहीं लगाए गए हैं। इससे लाभार्थियों को लोन की धनराशि पर लंबे समय तक ब्याज चुकाना पड़ रहा है। वेंडरों की लापरवाही से विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है। धनराशि मिलने के बाद भी संयंत्र स्थापित नहीं करना सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। सभी 39 वेंडरों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर प्लांट स्थापित करने और इसकी जानकारी नेशनल पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर डीएम और मुख्यालय स्तर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें