फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र देकर पट्टाधारकों ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। दर्जन भर से अधिक पट्टाधारकों ने जमीन पर कब्जे को लेकर तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जोगिनी गांव में जहां भूमि का पट्टा तो कर दिया गया है लेकिन उनको कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर दर्जन भर से अधिक पीड़ितों ने मौके पर पहुंच अपनी बात रखी। बताया गया कि जोगिनी गांव में 96 लोगों को भूमि पट्टा किया गया था। जिसमें से अधिकतर लोगों को भूमि को नापकर दे दी गई थी। लेकिन कुछ लोगों की भूमि आसपास के किसानों द्वारा कब्जा कर लिया गया। तहसील पर आए पट्टाधारकों का कहना था कि उनकी पट्टा वाली जमीन को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर जोत लिया गया है और क्षेत्रीय लेखपाल पट्टा भूमि को नापने से कतरा रहे हैं। जिसके चलते विवाद होने की संभावना बनी रहती है। कई बार तहसील दिवसों पर प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दशक पूर्व जमीन तो पट्टा कर दी गई लेकिन दो दर्जन से अधिक पट्टा धारक कब्जा से वंचित रह गए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल का कहना है कि भूमि की पैमाइस की जाएगी लेकिन मौके पर विवाद की स्थित बनी रहती है। भूमि विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा । इस अवसर पर सीताराम, राधेश्याम, गुलपतिया, रामपति, एकादशी, बेचू, छोटे, पंचू, कांता, लालती, सुभाष, जगदीश, रामललित, सोमारू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें