फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के संचालन के लिए 1.69 करोड़ रुपये भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों के संचालन के लिए 1.69 करोड़ रुपये भेजा
विज्ञापन

629 स्वयं सहायता समूहों के खाते में धनराशि भेजी गई
सभी ग्राम पंचायतों में जल्द शौचालय संचालित हो जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार सामुदायिक शौचालयों के संचालन कर बागडोर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के हाथों में देने की प्रक्रिया पूरी। प्रशासन द्वारा शौचालयों को शुरू करने के लिए करीब एक करोड़ 69 लाख रुपये 629 स्वंय सहायता समूहों के खाते में भेज दिया गया है। जल्द ही सामुदायिक शौचालय शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज, घोरावल, दुद्वी और ओबरा तहसील क्षेत्र के 629 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के मकसद को पूरा करने उद्देश्य से निर्मित सामुदायिक शौचालयों की कमान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के हाथ में दे दिया गया है। समूह की महिलाएं शौचालयों की देखभाल के साथ ही सफाई आदि का काम संभालेंगी। इसके बदले सरकार को समूह के खाते मेें प्रति माह छह हजार रुपये मानदेय और तीन हजार रुपये खर्च दिए जाएंगे। इसे लेकर जिले में ग्राम पंचायत व समूहों के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन का निर्देश है कि जिले के 629 ग्राम पंचायतों को करीब पांच.पांच लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों का संचालन शीघ्र कराया जाय सामुदायिक शौचालयों की देखरेख की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मानदेय के रूप में दिए जाने वाली धनराशि और अन्य खर्च को भेजकर अवगत कराया जाय। डीसी एनआरएलएम एके जौहरी ने बताया कि प्रत्येक समूह के खाते में तीन-तीन महिने का मानदेय 18 हजार और अन्य खर्च के लिए नौ हजार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें