फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन 28 प्रत्याशियों का नामांकन

Thu, 16 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें अनुसूचित जनजाति ओबरा सीट निर्दल के रूप में पंकज मिश्रा, विजय शंकर दूबे और दुद्धी से एससी चंद्रप्रकाश पर्चा दाखिला करने लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लगे बैरियर पर तैनात फोर्स समर्थकों को रोक दी। इसके आगे अनुमति के अनुसार ही प्रत्‍याशी और समर्थक आगे जा सके।
जिले के चारों विधानसभा सीटों के लिए अब तक 65 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समर्थकों के साथ प्रत्याशी पहुंचे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लगे पहले बैरियर पर पुलिस के साथ तैनात ओबरा सीओ प्रवीण यादव तैनात रहे। बैरियर के बाहर समर्थक नामांकन करने गए अपने-अपने प्रत्याशियों के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले चर्चा का विषय रही ओबरा अनुसूचित सीट पर समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए विजय शंकर यादव व पंकज मिश्रा और दुद्धी एसटी सीट पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे तो एक बार लोग आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि इन तीनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग आफिसरों के यहां पर्चा दाखिल हुआ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें