फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चाकू से गला रेतकर मजदूर की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भिसुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में शंभू खरवार (45) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शंभू मजदूरी करता था। घटना के पीछे आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कनहर परियोजना के डूब क्षेत्र में स्थित भिसुर गांव निवासी शंभू खरवार (45) मजदूरी करता था। उसका खजुरी गांव निवासी राजमिस्त्री गुड्डू के साथ विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को गुड्डू देसी मशरूम लेने भिसुर गांव गया था। बताते हैं कि वहां उसका शंभू से आमना-सामना हुआ। दोनों में कहासुनी हुई।
इसके बाद गुड्डू ने चाकू से शंभू के गर्दन पर वार कर दिया। धारदार चाकू गले पर लगते ही शंभू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शंभू को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शंभू की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, वारदात के बाद आरोपी गुड्डू मौके से भाग गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंभू खरवार का गुड्डू से पुराना विवाद था। इसी विवाद में चाकू मारकर हत्या की गई है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी गुड्डू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें