फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दी सीख

Fri, 07 Apr 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लाभार्थियों में बांटा प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेणुसागर में संचालित दिशिता सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं-युवतियों को गुरुवार को प्रमाणपत्र प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किया और महिला मंडल सदस्यों के साथ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के सूट सलवार, माइक्रम धागे के विभिन्न वस्तुएं,  बैग और कुशन, फर के खिलौने, पैचवर्क की चादरें, विभिन्न प्रकार के सामानों से सजाए गए कक्ष का भ्रमण कर, उनके प्रतिभा की सराहना की। 


कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर के जरिए महिलाएं-युवतियां अच्छी आय भी अर्जित कर सकती हैं।

बताया कि जल्द ही महिलाओं-युवतियों के लिए सिलाई से इतर स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षक अनीता प्रजापति और सुनीता देवी ने भी आत्मनिर्भरता की सीख दी। संचालन ग्रामीण विकास विभाग प्रभारी, समर जैन ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें