बभनी। विकास खंड बभनी के बरवाटोला-ब स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण को लेकर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई है। विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा होने तथा साफ-सफाई नहीं होने के बावजूद ध्वजारोहण कराए जाने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। ग्रामीणों में मोहम्मद हसनैन, आलोक कुमार,दया यादव, जयप्रकाश, मिश्रीलाल, इस्माइल, राजेश कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच करवाते हैं।