सोनभद्र। लोढ़ी में स्थापित अचल प्रशिक्षण केंद्र की मरम्मत में निम्म दर्जे की सामग्री इस्तेमाल पर डीएम ने नाराजगी जताई है। संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाते हुए कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
डीएम ने शनिवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र पर मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरम्मत कार्य में इस्तेमाल हो रहे बालू की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। परिसर में बिछाई गई इंटरलाकिंग ईंट की गुणवत्ता भी खराब मिली। डीएम ने एक इंटरलाकिंग ईंट को उठाकर नीचे गिराया तो उसके दो टुकड़े हो गए। इसी प्रकार से मरम्मत कार्य में लगाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता खराब पाई गई। जिसपर डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाएं और निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच कराएं। आगे गुणवत्ता पूर्ण कार्य ही सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।