फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई का दिया निर्देश

Wed, 04 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


 इसमें राज्य पोषण मिशन योजना के तहत चयनित गांवों में पूरी तत्परता के साथ प्रयास करते हुए गोद लिए गए गांवों को पूरी तरह से कुपोषण मुक्त कराने की बात कही गई।

 प्रभारी डीएम ने नहरों की सफाई का भी निर्देश दिया। बैठक में डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना, नि:शुल्क बोरिंग, हैंडपंपों की स्थापना, रिबोर, निजी लघु सिंचाई, मत्स्य विकास, दुग्ध विकास,
विज्ञापन


 पशु पालन, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, वनीकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर चर्चा हुई। इसी तरह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, नेडा, पर्यटन, शिक्षा,  चिकित्सा एवं जन स्वास्थ, नगरीय,

 ग्रामीण रोजगार, पंचायती राज एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था, डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना के ग्रामों का सर्वांगीण विकास, लोहिया आवास व इंदिरा आवास, छात्रवृत्ति, खादी ग्रामोद्योग, सड़क एवं पुल,
विज्ञापन


 पर्यटन, सामान्य शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, नगर विकास, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम संपर्क मार्ग आदि की समीक्षा की गई।  बैठक में  एडीएम मनीलाल यादव, सीएमओ डा. एबी सिंह, पीडी जेपी पांडेय, एक्सईएन जल निगम महाराज सिंह, डीपीआरओ आशा सिंह,  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें