हिण्डाल्को अपनी सुरक्षा के प्रति सदा ही दृढ़ संकल्पित रहा है। इसी दिशा में हिण्डालको अल्युमिना प्लांट की सुरक्षा सब कमेटी के दिशा निर्देशन में प्लांट के संविदाकार श्रमिकों के लिये कार्य स्थल पर आग लगने की स्थिति में उससे बचाव के लिए प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को अल्युमिना प्लांट के ट्रेनिंग सेंटर में हुआ। इसमेें संविदाकारों से आग से बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 106 संविदाकार श्रमिकों ने भाग लिया। सुरक्षा व फायर विभाग के प्रशिक्षक आरके यादव ने श्रमिकों को आग से बचाव की विशेष विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत श्रमिकों को आग के विभिन्न प्रकारों और उनको बुझाने में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के चलाने की सही विधि से भी अवगत कराया गया। संचालन समीर सोनी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरक्षा विभाग के विश्वजीत जोवरदार एवं संजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।