विस चुनाव कराने के लिए तैनात मतदान कर्मियों को हर घंटे एसएमएस (मैसेज) के जरिए अधिकारियों को मतप्रतिशत की सूचना देनी होगी। मतदेय स्थलों पर पहुंचने से लेकर ईवीएम जमा करने एवं मत प्रतिशत की सूचना वे देंगे। इसके लिए विधानसभावार कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। सूचना उपलब्ध न कराने वाले मतदान कर्मियों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ।
अंतिम चरण में आठ मार्च को अतिनक्सल प्रभावित सोनभद्र के राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा एवं दुद्धी विधानसभा सीट पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों विधान सभा क्षेत्रों में 927 मतदान केंद्र एवं 1348 मतदेय स्थल बनाए गए है, इनमें 220 संवेदनशील एवं 137 अति संवेदनशील बूथ है। पोलिंग पार्टियों की संख्या 4854 है। पीठासीन अधिकारी 1618 व 445 माइक्रो आब्जर्वर हैं। पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी से सात मार्च को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। विधान सभावार पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए टेबुल लगाए जाएंगे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम रामचंद्र ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी तैनात किए जाएंगे। हर घंटे पीठासीन अधिकारियों को चुनाव में कितना प्रतिशत वाट पड़ा, इसके बारे मेें जानकारी उच्चाधिकारियों को देनी होगी। इसके लिए विस क्षेत्रों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के 12 घंटे पूर्व कमियों का अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर व्यवस्था पूर्ण करेंगे। अगर कोई समस्याएं होगी तो तत्काल क्षेत्र में भ्रमणशील सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे।