फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर लिखित सहमति बनने पर बेमियादी अनशन समाप्त

विज्ञापन
ओबरा के गांधी मैदान में प्रदर्शन करते ओबरा इंटर कालेज के छात्र। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। 10 सूत्री मांगों पर सहमति के बाद ओबरा महाविद्यालय गेट पर शुक्रवार की शाम शुरू हुआ छात्रों का आमरण अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में हुई वार्ता में कॉलेज प्रशासन ने मांगों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों को लेकर हरिओम यादव, आदर्श गुप्ता, रितेश मिश्र, विकांक रंजन, शुभम, ठाकुर प्रसाद गोंड, धीरज कुमार यादव बेमियादी अनशन पर बैठे थे। शनिवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार, सीओ शंकर प्रसाद ने छात्रों से वार्ता की। जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। दस सूत्री मांगों के संबंध में प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि कुलसचिव ने स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि कर दी है। महाविद्यालय में रिक्त पदों के लिए शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी, गणित, वनस्पति विज्ञान विषय में पद सृजन के साथ कक्षाएं चलाएं जाने के लिए पत्र लिखा गया है। शासन से प्राप्त बजट से शीघ्र ही पुस्तक मंगा ली जाएगी। छात्रावास के मरम्मत के लिए जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज कैंपस में वाई फाई की व्यवस्था दीपावली बाद कर दी जाएगी। बालिका छात्रावास के लिए शिक्षा निदेशक को पत्राचार कर दिया गया है। दस नवंबर तक कैंपस में कैंटीन की व्यवस्था हो जाएगी। छात्र संघ का चुनाव प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर 15 दिन में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। साफ-सफाई का कार्य तेजी से पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें