फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं, प्रशासन कर रहा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन इस दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। सोन इको प्वाइंट पर पर्यटकों को सुविधाएं दी गई हैं। जिले के अन्य रमणीय क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शुक्रवार को सोन इको प्वाइंट का फीता काटकर के उद्घाटन करने के बाद कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इको प्वाइंट पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एवं एनआरएलएम विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आजीविका के लिए नया मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। यहां पर समूह की ओर से मिक्की माउस लगाया गया है। कॉफी हाउस, जलपान गृह एवं सप्ताह में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को समूह के स्थानीय आदिवासी कलाकारों की ओर से लोक नृत्य की प्रस्तुति शाम साढ़े छह से साढे़ सात बजे तक की जाएगी। यहां घुड़सवारी, जिप लाइनिंग जैसी गतिविधियां भी प्रारंभ कराई गई हैं जिससे कि पर्यटकों का रुझान बढ़ सके।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां जिले के अन्य पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटक स्थलों पर भी शुरू की जाएंगी ताकि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आजीविका का नया मार्ग मिल सकेगा। अबाड़ी, फॉसिल्स पार्क, बेलवादह, विजयगढ़ किला जैसे जगह पर भी इस तरह की गतिविधियां जल्द प्रारंभ कराई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रामसकल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीसी एनआरएलएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें