तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित आफिसर्स क्लब में हसबैंड डे का आयोजन कर पतियों का सम्मान किया गया। इस दौरान जहां कई रोमांचक खेल आयोजित किए गए।
वहीं पत्नियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आयोजन को यादगार बनाया। व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख इं. त्रिभुवन तिवारी, विशिष्ट अतिथि उत्पादन निगम के सलाहकार एससी राय, एनटीपीसी सिंगरौली के जीएम राजीव श्रीवास्तव, अनपरा परियोजना के जीएम एके सिंह, आरके वाही, आरपी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला तिवारी ने आयोजन की उपयोगिता बताई। इसके बाद पत्नियों ने अपने-अपने पतियों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंटकर उनके अच्छे जीवन की कामना की।
पति-पत्नी से जुड़े कई रोमांचक गेमों का भी आयोजन किया गया। महिला मंडल सदस्यों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अर्चना वाही, सुधा सिंह, सचिव राधा गुप्ता, उप सचिव सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विधि भटनागर आदि उपस्थित थे।