भाजपा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पार्टी के स्थापना काल से अब तक के इतिहास को चित्रों में प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई।
भाजपा कट्टर अनुशासन, वर्षों का त्याग, राष्ट्र के लिए पीढ़ियों का सर्वस्व बलिदान करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि सालों के संघर्ष के बाद 1996 में 13 दिन, 1998 में 13 महीने और 1999 में अटल जी के नेतृत्व में पूरे पांच साल भाजपा को देश की सेवा करने का मौका मिला।
लोग जुड़ रहे है और कारवां बनता जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व विधायक तीरथराज, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, पुष्पा सिंह, गुड़िया तिवारी, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण, गोपाल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अतुल पांडेय, रामनिवास तोमर आदि मौजूद रहे।