फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों का दुस्साहस: सोनभद्र में दरवाजे पर बैठी महिला के गले से छेन ली चेन, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

Wed, 18 Sep 2024 10:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दरवाजे पर बैठी महिला के गले से चेन छीन लिया। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अंबेडकर नगर में अपने मकान के दरवाजे पर बैठी महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली। नगर में भीड़भाड़ वाले स्थान पर घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर निवासी सुदामा देवी मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे अपने दरवाजे के सामने बैठी थी। उसने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। आस-पास के घरों के लोग भी अपने मकान के बाहर बैठे थे। इसी बीच दो बाइक सवार आए।

एक बदमाश बाइक से उतर महिला के पास गया। धमकाते हुए सोने की चेन छीन लिया। इसके बाद बाइक से दोनों युवक फरार हो गए। पीड़िता के बेटे अजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें